{"_id":"61574a878ebc3e1a244e250a","slug":"18-mahadanis-donated-blood-for-the-needy-mau-news-vns614860287","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरुरतमंदों के लिए 18 महादानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरुरतमंदों के लिए 18 महादानियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। कोरोना संक्रमण काल के दौरान वर्तमान में डेंगू, वायरल बुखार और अन्य मरीजों के उपचार के लिए ब्लड बैंकों में रक्त की कमी हो रही है। ऐसी परिस्थिति को देखते हुए अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा बुधवार को जिला अस्पताल परिसर के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने किया। सुबह से ही हो रही लगातार बारिश से कार्यक्रम प्रभावित हुआ, लेकिन इस बीच बारिश में भीगते हुए 22 दाता ब्लड बैंक पहुंचकर पंजीयन कराया।इसमें 18 महादानियों ने दूसरों की जान बचाने के लिए रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ में पुलिस अधीक्षक सु्शील घुले ने कहा कि अक्सर गंभीर घायलों और बीमारों की जान खून की कमी से चली जाती है। समाजिक सरोकारों को लेकर अमर उजाला हमेशा संजीदा रहा है। खून की कमी से लोगों की जान न जाए इसको लेकर हर वर्ष विशेष मौकों पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। यह कार्य न केवल कई जरुरतमंदों की लिए नई जिंदगी देने वाला साबित हो रहा बल्कि रक्तदान को लेकर अमर उजाला के माध्यम से हर वर्ग के लोग प्रेरित हो रहे है।
शिविर में सबसे पहले रक्तदान करने वाले युवा भारत के राजन वैदिक तथा नकुल का पुलिस अधीक्षक ने सराहना करते हुए दूसरे युवाओं को इन युवाओं से प्रेरणा लेकर रक्तदान करने की अपील की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, सीएमएस डॉ. बृजकुमार तथा ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सरिता ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। शिविर को सफल बनाने में फार्मासिस्ट जितेंद्र विश्वकर्मा, स्टॉफ नर्स शिमला, पायल राय, अनमोल सिंह, राकेश शर्मा,मनोज, सुदामा तथा भीम प्रसाद की सहभागिता रही।
विज्ञापन
इन महादानियों ने किया रक्तदान
मऊ। रक्तदान शिविर में राजन वैदिक, विवेक तिवारी, नकूल यादव, भूपेंद्र राय, गौरव सिंह, नीरज कुमार वर्मा, प्रदीप गौड़, हरेंद्र यादव, सूर्यमणी भारती, दिलीप कुमार पांडेय, सूर्यमणी भारती, अवनीश पांडेय, संतोष कुमार चौहान, शशीकांत, कन्हैयालाल बरनवाल, गौरव सिंह, भूपेंद्र राय सहित दूसरे रक्तदाताओं ने जरुरतमंदों के लिए रक्तदान किया।