फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   18 candidates are contesting for nine posts, including president and general secretary.

Mau News: अध्यक्ष और महामंत्री सहित 9 पदों पर 18 प्रत्याशी मैदान में

Thu, 15 Jan 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
18 candidates are contesting for nine posts, including president and general secretary.
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के लिए 16 जनवरी को मतदान होगा। अध्यक्ष, महामंत्री सहित 9 पदों के लिए 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन


एल्डर कमेटी की ओर से जारी सूची के अनुसार, अध्यक्ष पद पर राजेंद्र राय और शमसुल हसन मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौरीशंकर पांडेय और केदारनाथ गोंड दावेदार हैं। महामंत्री पद पर अश्वनी कुमार सिंह, रजनी सिंह चौहान, लक्ष्मीकांत यादव और ऋषिकेश सिंह मैदान में हैं। साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए दिलीप कुमार सिंह, राजेश चौधरी और जैनेंद्र मणि तिवारी दावेदार हैं। संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए राहुल कुमार, मदन कुमार गौतम, आशीष कुमार श्रीवास्तव और अखिलेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए अमरनाथ प्रजापति, नरेंद्र प्रताप सुबोध और हुकुमचंद के बीच मुकाबला होगा। मतदान 16 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में होगा। बुधवार को कचहरी परिसर में सभी प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क करते रहे।
विज्ञापन

सेंट्रल बार के चुनाव में 23 ने डाले टेंडर मत

मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शुक्रवार को मतदान होना है। मतदान के पूर्व बुधवार को पुस्तकालय भवन शाम तीन बजे से टेंडर मतदान हुआ। इस दौरान 23 अधिवक्ताओं ने अपना टेंडर मत डाले। इस मौके एल्डर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य दीनानाथ यादव, रविंद्र लाल श्रीवास्तव, शंभू शरण श्रीवास्तव, चुनाव अधिकारी मोहम्मद एकबाल, जकी अहमद, राकेश वर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed