{"_id":"5ef383cd8ebc3e42fe27680d","slug":"175-reports-including-policemen-came-negative-mau-news-vns5320345149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों सहित 175 की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों सहित 175 की रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। बुधवार को बीएचयू से आई 175 रिपोर्ट के निगेटिव मिलने पर प्रशासन ने राहत की सांस की। इन रिपोर्टो में शहर कोतवाली के पुलिसकर्मियों तथा निजी अस्पताल के शेष कर्मचारियों एवं मरीजों की रिपोर्ट है। हालांकि कोरोना संक्रमित मिले फायरमैन और उसके परिवार के नगर के ख्वाजाजहांपुर में एक मकान में किराए पर निवास करने के चलते ख्वाजाजहापुर को नया हॉटस्पॉट बनाया गया है।
प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को बीएचयू से 175 रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें शहर कोतवाली के पुलिसकर्मियों सहित अन्य की रिपोर्ट शामिल है, सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। बताया कि कोरोना संक्रमित मिले एक फायरमैन नगर के ख्वाजाजहांपुर में एक मकान में किराए से रहता है। जिसके चलते ख्वाजाजहांपुर में कोरोना संक्रमित के घर के 250 मीटर दायरे को हॉटस्पॉट बनाकर वहां सर्वे तथा लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। बोले कि जिले में 86 मरीज मिल चुके है, इसमें 57 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर घर जा चुके है। दो मरीजों की रिपोर्ट उनकी मृत्यु के बाद आई, वर्तमान में 27 एक्टिव मरीज है।
भर्ती तीन मरीजों की भी रिपोर्ट आई निगेटिव
मऊ। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को आई 175 रिपोर्ट में कोविड अस्पताल परदहा में भर्ती तीन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद तीनों मरीजों को बृहस्पतिवार को डिस्चार्ज किया जा सकता है। वहीं सहादतपुरा निवासी संक्रमित किशोरी के टीबी क्लीनिक में इलाज चलने पर बुधवार को टीबी क्लीनिक को सैनिटाइज करते हुए चिकित्सक सहित 17 कर्मचारियों का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विदेश से आए दो लोगों को किया गया क्वारंटीन
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को इरान के तेहरान से दो लोग जिले में आए, जिन्हें एक होटल में क्वारंटीन किया गया है। बोले कि अब तक 18 देशों से 118 लोग आ चुके है। इसमें गत मंगलवार को मलेशिया से चार, एक अल्जेरिया, एक इराक, एक दक्षिण अफ्रिका से आए है। वर्तमान में इंदारा स्थित शिवानंद महाविद्यालय क्वारंटीन सेंटर में 19 तथा 31 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। जबकि 66 क्वारंटीन समय सीमा पूरा करने के बाद घर लौट चुके हैं।
दिल्ली से श्रमिक विशेष ट्रेन से मऊ पहुंचे 228 प्रवासी
मऊ। दिल्ली के निजामुद्दीन से श्रमिक विशेष ट्रेन 228 श्रमिकों को लेकर बुधवार को रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेनों से उतरने के बाद श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद प्रवासियों को रोडवेज बसों से गंतव्य को रवाना किया गया। बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली के निजामुद्दीन से 228 श्रमिकों को लेकर 22 कोच की विशेष ट्रेन रेलवे स्टेशन आई। आरपीएफ प्रभारी डीके राय तथा जीआरपी प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में एक-एक कोच को क्रमवार खोलकर सोशल डिस्टेसिंग के साथ श्रमिकों को गोले में खड़ा कराया गया। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कर पहले से तैयार रोडवेज बसों ने उनके गतंव्य स्थानों को रवाना कर दिया गया।