फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   हर आंख से गिरे आंसू, हर दिल रोया

हर आंख से गिरे आंसू, हर दिल रोया

Sat, 16 Feb 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
हर आंख से गिरे आंसू, हर दिल रोया
कश्मीर के पुलवामा में हुई आतंकी घटना में सीआरपीएफ के जवानों की मौत से जनपदवासियों में जबरदस्त आक्रोश है। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में विभिन्न संगठनों की तरफ से श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। गमजदा माहौल में हर आंख में आंसू रहे और हर दिल रोता रहा।
विज्ञापन

शारदा नरायन हास्पिटल की तरफ से श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह, डॉ. एकिका सिंह आदि शामिल रहे। अखिल भारतिय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से नगर के रौजा बाजार में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कन्हैया जायसवाल, रामगोपाल गुप्ता आदि शामिल रहे। कांग्रेसजनों की एक बैठक कांग्रेस कार्यालय बकवल में हुई। जिसमें पुलवामा में लगभग 42 जवानों के हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह आदि शामिल रहे। पिपरीडीह : रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय बगली पिजड़ा की तरफ से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पुलवामा में मारे गए सीआरपीएफ के जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। वलीदपुर : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में शुक्रवार को पत्रकारों की तरफ से शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें शहीद सीआरपीएफ के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रांनीपुर : ब्लाक मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी रजनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन धारण कर श्रंद्धाजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एडीओ पंचायत सुरेंद्रनाथ यादव आदि शामिल रहे। कुसुम्हा : लाल बिहारी डिग्री कॉलेज फरसरा बुजुर्ग में शुक्रवार को श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएलएड के विभागाध्यक्ष राम अधीन पांडेय ने कहा कि इस हमले का बदला लेना जरूरी है।
विज्ञापन

दोहरीघाट : लाल बिहारी डिग्री कॉलेज में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राम प्रसाद सोनकर, प्रफुल्ल शर्मा आदि शामिल रहे। घोसी : तहसील के परिसर में कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं की शुक्रवार को संयुक्त रूप से शोक सभा उपजिलाधिकारी घोसी डाक्टर सीएल सोनकर की अध्यक्षता में हुई।इसमें जम्मू कश्मीर में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed