फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   लोस चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

लोस चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

Thu, 14 Feb 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
लोस चुनाव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
मऊ। कलेक्ट्रट सभागार में बुधवार को डीएम प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी एसडीएम, तहसीलदारों तथा एसओ की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित कार्यों को विशेष ध्यान देकर पूर्ण कर लें। क्योंकि चुनाव के समय अनेक प्रकार की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। इस लिए चुनाव के महत्वपूर्ण कार्य को जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करे लें। वहीं एसडीएम तथा तहसीलदारों को निर्देश देते हुए कहा कि ईवीएम की समीक्षा प्रतिदिन करते रहें, जिससे की चुनाव के समय किसी प्रकार की ईवीएम से संबंधित समस्या को रोका जा सके। वहीं एसपी सुरेंद्र बहादुर ने सभी थानाध्यक्षों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के संवेदनशील बूथों एवं स्थानों का चिह्निकरण कर रिपोर्ट तैयार कर लें। चेताया कि अगर आगामी चुनाव के समय किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। कहा कि पिछले चुनावों में जिन बूथों पर विवाद हुए हों तथा विवाद करने वाले लोगों की सूची तैयार कर लें और उन बूथों को विशेष रूप से जांच कर ले। जिससे कि आगामी चुनाव के समय विवाद न हो। कहा कि चुनाव के समय डायल 100 विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे, चुनाव के समय यदि कहीं से भी घटना की सूचना आती है तो तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच करेंगे। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सभी क्षेत्राधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, समस्त थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed