फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जनसंख्या के आधार पर हो आरक्षण -रमाशंकर विद्यार्थी

जनसंख्या के आधार पर हो आरक्षण -रमाशंकर विद्यार्थी

Wed, 09 Jan 2019 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
जनसंख्या के आधार पर हो आरक्षण -रमाशंकर विद्यार्थी
सपा के राष्ट्रीय महासचिव और जनपद के प्रभारी पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा है कि सपा सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का विरोध नहीं कर रही है, बल्कि जाति गणना के आधार पर सवर्णो को आबादी के बराबर हिस्सा देने की पक्षधर है। इसी तरह ओबीसी, अनुसूचित जाति जन जाति को आबादी के हिसाब से आरक्षण देने के लिए संविधान संशोधन किया जाना चाहिए। वह बुधवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

महासचिव ने कहा कि भाजपा ने हराने के लिए एक कुटिल चाल चली है। कहा कि भाजपा ने सपा के पिछड़े वोटरों को जुमलों में लपेट कर उत्तर प्रदेश की छोटी कुर्सी छीन ली।अब पिछड़ों को लेकर भाजपा की बड़ी कुर्सी को छीनने का मन जनता ने बना लिया है। उसी रणनीति के तहत हम पिछड़े भाइयों को इकट्ठा कर रहे हैं। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ,जिला महासचिव कुद्दूश अंसारी, रामधनी चौहान,वीरेंद्र चौहान,अखिलेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed