{"_id":"5b8ec044867a5548661ffda5","slug":"171536081988-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भकाजयुमो की बैठक में केरल आपदा राहत पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भकाजयुमो की बैठक में केरल आपदा राहत पर चर्चा
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को एस आर प्लाजा भुजौटी में हुई। बैठक में भाजयुमो के क्षेत्रीय महामंत्री आशुतोष सिंह के निर्देशन में केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आपदा राहत जुटाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में युवा मोर्चा के तत्वावधान में वीरांगना प्रशिक्षण अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा पूरी तन्मयता से केरल बाढ़ पीड़ितों के साथ है, हम हर संभव मदद करेंगे। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जलज सिंह ने युवा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पार्टी का हर युवा केरल के पीड़ितों के साथ है। कहा कि हम पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारियों को पूरी ऊर्जा के साथ निभाएंगे। केरल आपदा राहत का प्रभारी जिला महामंत्री मदनचंद देववंशी को तथा वीरांगना प्रशिक्षण अभियान का प्रभारी नगर अध्यक्ष सुनील यादव को घोषित किया गया। इस अवसर पर राघवेंद्र शर्मा, राजीव पाण्डेय, अमन राय, दिलीप सिंह, अरुण राज, महेंद्र मद्धेशियां, अखंड सिंह, भद्रन मिश्रा आदि मौजूद रहे।