फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नए शासनादेश के विरोध में ब्लाक कार्यालय पर प्रधानों ने की नारेबाजी

नए शासनादेश के विरोध में ब्लाक कार्यालय पर प्रधानों ने की नारेबाजी

Tue, 07 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नए शासनादेश के विरोध में ब्लाक कार्यालय पर प्रधानों ने की नारेबाजी
मुहम्मदाबाद गोहना। राज्यवित्त की धनराशि से गांवों में कराए गए कार्यो के भुगतान को लेकर की जा रही अंडगेबाजी से नाराज स्थानीय ब्लाक के दर्जनों गांवों के ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभूषण यादव के नेतृत्व में ब्लाक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी के नाम का ज्ञापन खंडविकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

गत माह जारी नए नियम के विरोध में मंगलवार की सुबह 11 बजे ब्लाक कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभूषण यादव के नेतृत्व में एकत्रित प्रधानों ने जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। विरोध कर रहे ग्राम प्रधानों का कहना है कि राजवित्त14वां वित्त आयोग की प्राप्त धनराशि से ग्राम पंचायतो में प्रस्तावित कार्यो हेतु स्वीकृत आईडी को खंडविकास अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित करने के उपरांत ग्राम प्रधान एव सचिव द्वारा निर्गत चेक के साथ भुगतान हेतु शाखा प्रबन्धक को भेजने के लिए जो आदेश पारित हुआ है। यह शासनादेश 14वां वित्त राज्य वित्त की गाइड लाइन के विपरीत है। कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा स्वीकृत कार्यो की वर्क आईडी सृजित करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत की यूजर आईडी और पासवर्ड शासन द्वारा प्रदत्त है।ऐसी स्थिति में सभी वर्क आईडी को खंडविकास अधिकारी के माध्यम से ग्राम प्रधानो के उत्पीड़न की साजिश रची जा रही है। इस कारण जनहित में कराये जाने वाले कार्य प्रथमिकता वाले समस्त कार्य बुरी तरह प्रभावित है।इस आदेश का हम ग्राम प्रधान घोर निंदा व् विरोध करते है। इसे तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों ने खंडविकास अधिकारी रमेशचंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा। मांग पूरी न होने पर व्यापाक स्तर पर विरोध करने की चेतावनी दी। विरोध करने वाले में चंद्रभूषण यादव, रामू यादव ,रामजन्म यादव ,इंदु यादव, राम प्रकाश यादव, चनरमी देवी, टुनटुन सिंह ,साजिद उर्फ़ सक्कू, सुरजीत राय, सीपी राय, सुनील राय, दामोदर यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed