फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   हादसों का सबब बन रहे हाईवे पर बने गड्ढे

हादसों का सबब बन रहे हाईवे पर बने गड्ढे

Mon, 06 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
हादसों का सबब बन रहे हाईवे पर बने गड्ढे
कुसुम्हा। राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग की खस्ताहालत वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। सालों से मरम्मत न होने के चलते हाईवे कई जगह से जर्जर होने के साथ गड्ढे बन चुके है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से इन गड्ढों में पानी भरने से आए दिन दो पहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो रहे है।
विज्ञापन

गोठा मे पीली कोठी के सामने, गोठा बाजार के सामने,गोठा शिवमंदिर के सामने तक यात्री वाहनों को पहुंचने के लिए लगभग बीस मिनट का समय लग जाता है। मार्ग की दशा सही होने पर यही सफर केवल पांच मिनट में तय किया जा सकता है। क्षेत्रवासी रामजन्म गुप्त, जयप्रकाश राय, बिजयी बडेबाबू, रमसरीठ चौहान सहित अन्य लोगों का कहना है कि सालों से मरम्मत न होने से हाईवे पर कई जगहों पर दो तीन फीट तक गहरे गड्ढे बन चुके है। रात के अंधेरे में और बारिश के चलते इन गड्ढों में पानी भरने से गड्ढों का अंदाजा न होने पर आए दिन दो पहिया वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिरकर घायल होते है। मार्ग की दशा में सुधार करने और तारकोल बिछाने की मांग के लिए प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंप चुके है। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस कारण हर समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed