{"_id":"5b6494ed4f1c1bee748b7a46","slug":"171533318381-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज में लापरवाही होने पर मरीज के परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज में लापरवाही होने पर मरीज के परिजनों ने किया हंगामा
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में गुरुवार की देर रात एक मरीज के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप था कि अस्पताल में पहुंचने के बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही की। सीएमएस की सूचना पर पुलिस संग पहुंचे सीओ सिटी ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया और मरीज को भर्ती कर उसका इलाज मुहैया कराया।
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के मुंशीपूरा निवासी कुट्टी सिंह 30 गुरुवार की रात बाइक से कहीं जा रहे थे कि गिर कर घायल हो गए। परिजन रात 12 बजे उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर अनिल कुमार सिंह और फार्मासिस्ट सत्यवान मौजूद थे। इलाज में देर हुई तो परिजन हंगामा करने लगे। आरोप था कि जब वह मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे तो ड्यूूटी पर मौजूद डाक्टर कक्ष में रहने के बजाए दूसरे कमरे में लेटे हुए थे। जहां बुलाने पर वह आधा घंटा बाद आए। इलाज करने के बजाए परिजनों पर गुस्सा होने लगे। इसी बात पर परिजन भी उखड़ गए और हंगामा कर दिया। हंगामा की जानकारी डाक्टर और स्टॉफ ने सीएमएस डा. बृजकुमार को दिया। जिसके सीएमएस ने सीओ सिटी को इससे अवगत कराया। सूचना मिलने पर सरायलंखसी थाना की पुलिस पहुंची। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को समझाया बुझाया और मरीज को भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया। तब जाकर परिजन शांत हुए।
इनसेट
एक माह के भीतर दूसरी बार हंगामा
मऊ। सदर अस्पताल के इमरजेंसी में मरीजों के परिजनों द्वारा हंगामा का यह मामला डेढ़ माह में दूसरी बार है। इससे पहले करीब 20 दिन पूर्व इमरजेंसी में तैनात डाक्टर की बिना गायब रहने से इलाज न मिलने से एक मरीज की मौत पर नराज परिजनों ने जमकर अस्पताल में हंगामा मचाया था। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा संबंधित डाक्टर पर कार्रवाई की बात कही गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।