{"_id":"5b4f8a234f1c1b19208b5794","slug":"171531939363-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर अनुदेशकों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर अनुदेशकों ने सौंपा ज्ञापन
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। माध्यमिक कंप्यूटर अनुदेशकों ने बुधवार को अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया। अनुदेशकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट और जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। मांगें पूरी न होने पर लखनऊ में अगस्त के पहले सप्ताह में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
धरना सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षक विगत पांच सालों से राजकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में चार हजार कंप्यूटर अनुदेशक कार्यरत हैं। कहा कि सरकार ने अपनी गलत शिक्षा नीतियों के चलते कंप्यूटर शिक्षा को बंद कर दिया। जिससे छात्रों और शिक्षकों को भविष्य चौपट हो रहा है। जब कि कंप्यूटर शिक्षकों के समक्ष भुखमरी की स्थिति आ गई। कहा कि 14 मार्च 2016 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा तथा शिक्षा निदेशक के साथ हुई वार्ता में अनुदेशकों को दस हजार रुपये मानदेय देने पर सहमति बनी लेकिन सरकार ने उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। इस मौके पर सुशील कुमार सिंह, ब्रज नारायण मल्ल, रजनीश सिंह, प्रमोद यादव, चंद्रजीत यादव, राम सरीख, श्रीप्रकाश सिंह, सुभाष कुमार, अंबरीश गौतम, प्रियंका पांडेय आदि मौजूद रहे।