{"_id":"5aca5d134f1c1b1a6a8b62f1","slug":"171523211539-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर स्थित सनबीम स्कूल के प्रांगण में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। नर्सरी के बच्चों ने राजस्थानी लोक नृत्य कालबेलिया ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। बच्चों को प्रथम श्रेणी, 100 प्रतिशत उपस्थिति आदि के पुरस्कार के साथ कुछ बच्चों को स्कालरशिप भी दी गई। अच्छे प्रदर्शन के लिए जनरल प्रोफिसीएंसी का पुरस्कार 30 बच्चों को दिया गया। जिसमें नवनीत कुमार, पूजा पांडेय, सत्यम पांडेय आदि को पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त लगातार चार वर्षों से ज्यादा बार प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सुपर ल्युमनरीज का पुरस्कार दिया गया। जिसमें अद्वैत कार्तिक, आख्या अग्रवाल, सागर चैबे समेत 24 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। ल्युमनरीज पुरस्कार से सांवी और सांभवीं, दर्श पांडेय, राज प्रताप सिंह, श्रीयम पांडेय समेत 54 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। वहीं रैंक होल्डर्स और विभिन्न विषयों में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले अरनव अग्रवाल, जानशी सिंह, आंजनेय त्रिपाठी सहित 38 बच्चों को और विभिन्न एलटीए. जैसे तबला, कथक, कराटे, फोटोग्राफी आदि में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए एलटीए. टॉपर्स पुरस्कार से क्रमश: मानस मनी त्रिपाठी, श्रीजी तिवारी, श्लोक खंडेलवाल समेत 49 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक राकेश गर्ग ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए निरंतर परिश्रम करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के साथ अपना अनुभव बांटते हुए कहा कि परसेंटेज क्राइटेरिया बढ़ाने के बाद भी बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम तिवारी ने विद्यालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी विद्यालय और वहां के अभिभावकों की मेहनत बच्चों के प्रदर्शन से पता चलती है, उम्मीद है कि आगे भी छात्र ऐसे ही परिश्रम करते रहेंगे।