फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गैस सिलेंडर में भीषण आग लगने से बाल-बाल बचे लोग

गैस सिलेंडर में भीषण आग लगने से बाल-बाल बचे लोग

Mon, 08 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर में भीषण आग लगने से बाल-बाल बचे लोग
मऊ। कोतवाली थाना क्षेत्र के आजमगढ़ मोड़ स्थित गैस चूल्हा मरम्मत करने की दुकान में सोमवार की शाम को रिसाव के चलते अचानक आग लग गई। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान दुकानदार तो फरार हो गया, लेकिन बगल में मौजूद पान का दुकानदार रामचंदर आग की चपेट में आ कर झुलस गया। झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा नहीं हो सका। बताते चले आजमगढ़ मोड़ पर गुड्डू नामक युवक गैस, चूल्हा, स्टोव आदि के रिपेयरिंग की दुकान खोला है। सोमवार की शाम को गुड्डू अपनी दुकान पर स्टोव की रिपेयरिंग कर रहा था, तभी पास में रखे गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। जिस की चपेट में आने से बगल में ही लगा रहे पान रामचंदर गंभीर रुप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल भेजकर गैस सिलेंडर में लगी आग पर किसी तरह काबू पाया गया। संयोग रहा कि वहां पर मौजूद लोगों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। जिससे बड़ी घटना होने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed