{"_id":"59bead3d4f1c1b19688b50e6","slug":"171505668413-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवनी गांव में 24 घंटे से ठप है विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवनी गांव में 24 घंटे से ठप है विद्युत आपूर्ति
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझवारा। घोसी ब्लाक के पवनी गांव में तकनीकी खामी से 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। बिजली गुल रहने से जहां गर्मी व उमस से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। वहीं सिंचाई के अभाव में धभान की फसल मुरझा रही है। परेशान ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र सेमरीजमालपुर में शिकायत दर्ज कराया बावजूद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
सेमरीजमालपुर विद्युत उपकेंद्र से पवनी गांव को विद्युत आपूर्ति की जाती है। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो कभी विद्युत उपकेंद्र तो कभी एलटी लाइन में तकनीकी खामी आने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दिन ब दिन दयनीय होती जा रही है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से लोग आंदोलन करने की रणनीति तय करने में जुट गए हैं। इस संबंध में रामभीर यादव, अभिषेक यादव, दयाशंकर पांडेय, अमित यादव, चुलबुल यादव का कहना है कि एलटी लाइन में फाल्ट व तार टूटने से कई दिन तक विद्युत आपूर्ति ठप हो जा रही है। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी बिजलीकर्मी बेपरवाह रहते हैं।
आला अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपा गया, बावजूद लापरवाह बिजलीकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग तालाबंदी करने को विवश हो जाएंगे। इस बाबत सेमरीजमालपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता रामशीष राम का कहना है कि विद्युत आपूर्ति शीघ्र ही बहाल कर दी जाएगी।