{"_id":"59a6a0004f1c1bfb268b4773","slug":"171504092160-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर मोर्चे पर विफल प्रदेश सरकार-राजीव राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर मोर्चे पर विफल प्रदेश सरकार-राजीव राय
Updated Wed, 30 Aug 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सपा की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने सभी कार्यकर्ताओं से 30 अगस्त को आजमगढ़ के सगड़ी में आयोजित शहीद मेला में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि इस कार्यक्रम में आजमगढ़ सहित आस पास के जनपदों के लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं मऊ जनपद से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की रणनीति पर भी विचार विमर्श हुआ और सभी विधानसभा अध्यक्षों को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में राजीव राय ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता ऊब गई है। अपराध, भ्रष्टाचार से लेकर लूट-खसोट का बोलबाला है। आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। बिजली से लेकर योजनाओं के सही ढंग से क्रियान्वयन के मामले में सरकार चौतरफा फेल है। सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने पांच सितंबर को होने वाले कम्युनिटी हाल में जिला सम्मेलन की जानकारी दी। कहा कि इस सम्मेलन में ही सभी सक्रिय सदस्यों के साथ कार्यकर्ताओं को आना है। कहा कि जिला सम्मेलन से ही प्रतिनिधि चुनकर राज्य एवं राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए भेजे जाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से एमएलसी रामजतन राजभर, जिला महासचिव कुद्दुश अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी, शैलेंद्र यादव साधू, अरशद जमाल, शिवप्रताप यादव, रामधनी चौहान, महेंद्र चौहान, नन्हकू प्रसाद राजभर, हजारी सिंह, लालचंद यादव, रामशब्द यादव, इंद्रकैलाश यादव, राजेंद्रयादव, अशोक यादव,राजेंद्र मिश्रा, हजारी सिंह आदि शामिल रहे।