{"_id":"59a06d834f1c1b4a268b499d","slug":"171503686019-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण पर निबंध व्याख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण पर निबंध व्याख्यान
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ।विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने एवं प्रसार के लिए जनपद स्तर पर संचालित जिला विज्ञान क्लब की ओर से स्वच्छ पेयजल की गुणवत्ता, प्रशिक्षण, उपयोग और सुरक्षित भंडारण तथा जल स्रोतों संरक्षण पर भौतिक व्याख्यान निबंध एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को सत्य राम जनता इण्टर कालेज कल्यानपुर में किया गया। जल संरक्षण एवं विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम में लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिला सेवा योजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए जल के महत्व एवं उसके सदुपयोग के बारे में विस्तार से चर्चा की उन्होंने जल की समस्या है विकराल, जल बचाव की बने मिसाल का उदाहरण देते हुए जल बचाने की अपील की। जिला समन्वयक भूपेन्द्र कुमार पाल ने जिला विज्ञान क्लब के उद्देश्यों से रूबरू कराया व शासन के नीतियों की विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि जल से ही है हरियाली, जल विन जीवन में बदहाली । कार्यक्रम में लाभार्थियों ने निबंध एवं प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया । लाभार्थियों को जिला सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी, एवं जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,ने प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकरसम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने बच्चों से पेयजल बचाने का अनुरोध किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक विनय यादव , प्रियंका राय, मधुसूदन त्रिपाठी, दिनेश कुमार यादव, संजय कुमार सिंह, रामानन्द मौर्या एवं आशुतोष पाण्डेय, कृष्ण गोपाल दुबे, सर्वेश दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन