{"_id":"596bad954f1c1b9f0b8b4777","slug":"171500229013-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरहेड टैंक में मरा कबूतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरहेड टैंक में मरा कबूतर
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पुलिस लाइन परिसर में बनी कालोनी में रहने वाले परिवारों को इन दिनों प्रदूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इसके चलते कालोनी में रहने वाले परिवार दूषित पानी का उपयोग करना पड़ रहा है। परिसर में लगे नलकूप के ओवरहेड टैंक की सफाई 12 सालों में कभी नहीं हुई। खुले ओवरहेड टैंक में कुछ दिन पहले कबूतर मर गया। मृत कबूतर के शरीर के सड़े अवशेष पुलिस कर्मियों के आवासों में लगे नलों में आने पर लोगों को इसका पता चला। ऐसे में कालोनी में रहने वाला परिवार पीने के लिए आरओ का पानी खरीदने को विवश है।
पुलिस लाइन परिसर में बनी कालोनी में रहने वाले परिवार को जलापूर्ति के लिए एक नलकूप लगाया गया है। इसका एक ओवरहेड टैंक भी निर्मित है। लेकिन ओवरहेड टैंक में ढक्क्न तो है, लेकिन नियमित रूप से लगाया नहीं जाता। परिसर में पुलिस कर्मियों के 220 आवास मौजूद है। दो सप्ताह पूर्व ओवर हेड टैंक में कबूतर मर गया। कबूतर के सड़ने पर पानी में तीखी दुर्गंध आने लगी, बाद में जब सड़े मांस के अवशेष आने लगें तो जब लोगों को पानी में होने वाली बदबू के कारण की जानकारी हुई। इसके बाद से लोग ओवर हेड टैंक से होने वाली पानी की आपूर्ति का उपयोग करना छोड़ दिया है। नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस कर्मी ने बताया कि हम लोग बाहर से पानी खरीदते हैं। पानी की समस्या के चलते कई पुलिस कर्मियों ने अपने परिवार को गांव भेज दिया है, और अकेले का जीवन जी रहें हैं। इस बाबत प्रतिसार निरीक्षक आरके सिंह का कहना है कि इस बात की जानकारी हुई है, अब ओवरहेड टैंक की सफाई कराई जाएगी। (ब्यूरो)
विज्ञापन