{"_id":"5cb61d07bdec22142a721724","slug":"161555438855-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते 50 पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते 50 पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सुबह चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट ट्रेनों में सफर कर रहे 50 लोगों को आरपीएफ और रेलवे जांच टीम ने पकड़ा। इतना ही नहीं 29 ऐसे लोगों से भी जुर्माना वसूला जो जनरल टिकट लेकर आरक्षण बोगी में सफर कर रहे थे। अभियान से स्टेशन पर अफरातफरी रही।
मंगलवार को सीटीआई अरूण सिंह के नेतृत्व में तीन टीमों द्वारा बिना टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। एक टीम की अगुवाई सीटीआई ने की, वहीं दूसरी टीम में राकेश कुमार तथा तीसरी टीम को संजय श्रीवास्तव ने लीड करते हुए स्टेशन पर रूकने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, बलिया-शाहगंज पैसेंजर, वाराणसी-भटनी पैसेंजर सहित 12 ट्रेनों की जांच की। टीम ने एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल डिब्बों के अलावा आरक्षित डिब्बों से बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। सुबह 6.30 बजे से शुरू सघन जांच अभियान करीब तीन घंटे तक चला। टीम ने बिना टिकट सफर करने वाले 50 यात्रियों को पकड़ा और उनसे 40 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। उधर टीम ने अभियान को सफल बनाने के लिए स्टेशन के सभी मुख्य निकास द्वार पर आरपीएफ की तैनाती कराया था। जबकि अभियान में खुद भी आरपीएफ प्रभारी डीके राय, उपनिरीक्षक अर्चना उपाध्याय, रामनगीना आदि शामिल रहे। स्टेशन पर तैनात एक टीसी के अनुसार 5 महिला यात्रियों ने जुर्माना भरा। जांच अभियान के दौरान महिला पुलिस के साथ नहीं होने के चलते महिला डिब्बे में यात्रियों की टिकट की जांच नहीं हो पाती थी। इस बार आरपीएफ की एसआई अर्चना उपाध्याय के होने के कारण महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में जांच की। जहां बिना टिकट के पकड़ी पांच महिलाओं से जुर्माना वसूल किया गया।