{"_id":"5c65b44cbdec221a376690e6","slug":"161550169164-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युगो युगो तक युवाओं के प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे शहीद भगत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युगो युगो तक युवाओं के प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे शहीद भगत सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को नमन कर श्रद्वासुमन अर्पित किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता ने तीनों क्रांतिकारियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव जैसे स्वतंत्रता वीर क्रांतिकारी योद्धा युगो युगो तक युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। कहा कि देश की आजादी के लिए साहस के साथ मजबूत अंग्रेजी हुकूमत का मुकाबला करते हुए देश के लिए कुर्बान हो गए। इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अवधेश राय ने कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों की शहादत में भारतीयों में आजादी की ललक पैदा कर स्वाधीनता आंदोलन को बल प्रदान किया। मां भारती के श्री चरणों में स्वतंत्रता की बलिवेदी पर इन शहीदों का बलिदान युगो युगो तक भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत वन राष्ट्र धर्म के निर्वहन का संदेश देता रहेगा । इस मौके पर श्रीकांत श्रीवास्तव, संतोष राय, सुरेश उपाध्याय, पप्पू गुप्ता ,अशीष शर्मा ,राहुल राय ,प्रेमशंकर, विनोद चौरसिया ,अवधेश कुमार ,विकास वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।