{"_id":"5c13f596bdec2258ad31eaf5","slug":"161544811926-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडलाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडलाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। जिला मुख्यालय पर शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा खड़हरा गली में मौजूद रेड लाइट एरिया में शुक्रवार को पुलिस टीम ने छापेमारी किया। इस दौरान पुलिस टीम के आने की सूचना मिलने पर देह व्यापार में लिप्त महिलाएं फरार हो गई। पुलिस की छापेमारी से खड़हरा गली में हड़कंप मच गया। पुलिस कमरों और मकानों का निरीक्षण करने के बाद वापस लौट गई।
बताते चले ह्युमन ट्रैफिकिंग संघर्ष मोर्चा की तरफ से गुरुवार को जिले के डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपा गया था। इसमें कार्यकर्ताओं ने आलाधिकारियों को बताया कि खड़हरा गली में मौजूद रेड लाइट एरिया में चल रहें देह व्यापार के धंधे को काफी प्रयास के बाद पुलिस प्रशासन की मदद से बंद कराया गया था। लेकिन धंधे में लिप्त लोगों के प्रयास से पुन: यह धंधा फलने फूलने लगा है। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर शुक्रवार को एसपी के आदेश पर सीओ नगर के नेतृत्व में शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने रेडलाइट एरियों में देर शाम को छापेमारी किया। पुलिस की इस कार्रवाई से मुहल्ले में हड़कंप मच गया। लेकिन पुलिस के आने की सूचना पहले की देह व्यापार में लिप्त लोगों को मिल गई थी। इस पर वो घर छोड़कर फरार हो गई। सीओ नगर आलोक जायसवाल ने बताया कि मौके पर कोई मिला नहीं, लेकिन सघन तलाशी ली गई।