{"_id":"5bdc842bbdec22233165dee0","slug":"161541178411-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में शिथिलता का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में शिथिलता का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिला(मऊ)। मादी मार्ग के निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाकर गुरुवार को मादी बाजार के ग्रामीणों ने भाकपा नेता व घोसी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विवेक राय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में दर्जन भर किसानों ने भाग लिया।
प्रदर्शन करने के दौरान भाकपा नेता विवेक राय ने कहा कि यदि निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ तो पांच नवंबर 2018 को वो लोग मादी बाजार में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। वही विवेक राय ने कहा कि विभाग की शह पर ठेकेदार सड़क पर गिट्टी गिराकर छोड़ दिया है। इससे आए दिन सड़क हादसे की घटना हो रही। शिकायत करने के बाद भी विभाग सुनवाई नहीं कर रहा। परिणाम है कि आए दिन लोग निर्माणाधीन सड़क पर गिरकर घायल हो रहे है। बोले पेराई सत्र शुरू होने पर अब इस मार्ग से प्रति दिन सैंकड़ों ट्रैक्टर ट्राली गन्ना लादकर गुजरेंगी। ऐसे में यदि सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नही किया जा सकता ।धरना प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।