{"_id":"5bc238fcbdec2269a7715744","slug":"161539455228-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मतदाता रेशियो बढाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मतदाता रेशियो बढाने पर दिया जोर
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा स्थित एक महिला कालेज सभागार में शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर बल देते हुए आगामी 1 जनवरी को 18 साल पूरा करने वाली समस्त महिलाओ का नाम मतदाता सूची में दर्ज किये जाने के लएि युद्ध स्तर पर प्रयास और अभियान चलाने पर जोर दिया। इ
स अवसर पर कुल 56 महिला मतदाताओं का नाम बढ़ाने को लेकर आवश्यक फार्म दाखिल किए गए। महिला मतदाताओ की संख्या का अनुपात कम होना चुनाव आयोग के लिए चिंता का विषय है। महिला मतदाताओं का प्रतिशत बढ़ाये जाने को लेकर शासन प्रशासन स्तर पर हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को कस्बा के एक निजी महिला कालेज में आयोजित जागरूकता अभियान में मौजूद जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि जेंडर रेशियो में काफी सुधार होने के बाद भी महिला और पुरुष मतदाताओं के अनुपात में अपेक्षित बढ़ोतरी नही हो पाई है। कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने को लेकर इसका आयोजन किया गया है। अपर जिला अधिकारी डीपी पाल ने भी आगामी साल की पहली जनवरी को 18 साल पूरा करने वाले सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करा लेने की अपील किया। उपजिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि तहसील क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही है। श्री वत्स ने समस्त बीएलओ को अपने बूथों पर मौजूद रहने और एक एक घर का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया। इस दौरान तहसीलदार चंदभूषन प्रताप, जिला विद्यालय निरीक्षक केसी भारती, एबीएसए चंदभूषन पांडेय आदि उपस्थित रहे।