{"_id":"5b82eefa42c79246452df708","slug":"161535307514-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ-जीआरपी ने स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ-जीआरपी ने स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ-जीआरपी ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान आरपीएफ ने कई ट्रेनों की बोगियों की जांच करते हुए रेल यात्रियों को रेलवे की ट्रोल फ्री हेल्पलाइन 182 के बारे में जागरूक किया।
रविवार की सुबह 11 बजे आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक डीके राय और जीआरपी प्रभारी राघवेंद्र मिश्रा नेतृत्व में आरपीएफ-जीआरपी कर्मियों ने स्टेशन परिसर में जांच की। इस दौरान कृषक एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, गोदान, भटनी पैंसेजर सहित 10 ट्रेनों की बोगियों की जांच की गई। इसके अलावा बुकिंग रूम, सर्कुलेशन आदि जगह की भी तलाशी ली। हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। डीके राय ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। लोगों को भी सचेत किया जा रहा है कि कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर इसकी तुरंत सूचना दी जाए।