{"_id":"5b82eee442c79246344b2e1c","slug":"161535307492-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्रहमदेवता का हुआ दुग्धाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ब्रहमदेवता का हुआ दुग्धाभिषेक
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के राजाराम का पुरा स्थित ब्रह्मस्थान मंदिर पर तीन दिवसीय श्रावणी पर्व का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने तड़के ब्रह्मदेवता का दुग्धाभिषेक किया। यज्ञ ब्रह्म श्रीराम शंकर मुनि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन किया। अंत में 51 नारियल के गोलों में देशी घी, गाय के दूध से बनी खीर आदि भरकर आहुति दी गई। इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
इस मौके पर यज्ञ ब्रह्म श्रीराम शंकर मुनि ने कहा कि प्रत्येक मानव जाति को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सूर्यदेवता को अवश्य नमन करना चाहिए। जो प्राणी ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सूर्य देवता का नमन करता है उसे कोई रोग, ब्याधि, आपत्ति, विपत्ति छू नहीं सकती है। अंत में ब्रह्मजागरण समिति के अध्यक्ष नंदलाल साहनी ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। ब्रह्म मुहूर्त का समय 24 घंटे में एक घंटे का होता है। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।