{"_id":"5b6494f34f1c1ba23e8b4ebd","slug":"161533318387-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसिया-जयरामगिरी मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसिया-जयरामगिरी मार्ग बदहाल
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय तहसील क्षेत्र के दुबारी से परसिया जयरामगिरि तक 7 किमी मार्ग सरकार के गड्ढामुक्त के फरमान के बाद भी जस का तस है। सड़क निर्माण नहीं होने से आम लोगों को जान आफत में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है।
दुबारी से परसिया मार्ग के रास्ते देवरिया व बलिया जनपद की दूरी काफी कम हो जाती है। इससे लोग इन जनपदों की तरफ जाने के लिए इस मार्ग का बहुतायत में प्रयोग करते हैं। क्षेत्रवासी अमित तिवारी, विधानचंद शुक्ल, संतविजय सिंह, राम भवन यादव, प्रमोद, जगदीश आदि का कहना है कि विगत कई सालों से मार्ग की मरम्मत न होने के चलते सड़क बदहाल है। जबकि बारिश के समय में सड़क पर बने गड्ढे में पानी भरने से मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के लिए यह किसी आफत से कम नहीं है। लोगों ने मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।
इनसेट-
कच्चे मार्ग पर खड़ंजा बिछाने की मांग
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत के कौड़ीपुर से टमठा कच्चे मार्ग पर खड़ंजा बिछाने की मांग ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से की। ग्रामीण प्रेमसागर यादव, राजेश यादव, मुनीव गौड़, रमरज पाल, सुनील मौर्य आदि ने बताया कि एक किलोमीटर कच्चे मार्ग के चलते बारिश में लोगों का आवागमन दुश्वार हो गया है। कच्चे मार्ग पर बारिश में फिसलन होने के चलते इससे गुजरने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। इस बावत ग्राम प्रधान रंजना सिंह का कहना हैं खड़जा कार्य का प्रस्ताव बनाया जा चुका है। शीघ्र ही इस पर निर्माण कार्य शुरु कराया जा सकता है। ब्यूरो