{"_id":"5b425a264f1c1b56238b543a","slug":"161531075110-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया कटान स्थल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया कटान स्थल का निरीक्षण
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर। मधुबन तहसील क्षेत्र के सूरजपुर, रसूलपुर, आश्रम, रसूलपुर मोर्चा में जहां कई दिनों से तेजी से जलस्तर बढ़ रहा था। रविवार की सुबह नदी के जलस्तर में घटाव से तटवर्ती इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। उप जिलाघिकारी मधुबन निरंकार सिंह ने सूरजपुर क्षेत्र में कटान स्थल का निरीक्षण किया। हिंदू युवा वाहिनी दोहरीघाट ब्लाक अध्यक्ष पंकज तिवारी ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
क्षेत्र के सूरजपुर, रसूलपुर, आश्रम, रसूलपुर सहित तटवर्ती इलाकों मेें कई दिनों से पानी बढ़ रहा था। धार्मिक धरोहरों पर खतरा मंडराने लगा था। रविवार को नदी के जलस्तर में घटाव होने से लोगों ने राहत की सांस ली। उपजिलाधिकारी मधुबन निरंकार सिंह ने रविवार को कटान स्थल का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने कटानपीड़ितों की समस्या सुनी। सूरजपुर स्थित राम जानकी मंदिर के समीप नाथबाब मंदिर के सामने बन रहे श्मशानघाट का भी निरीक्षण किया। कहा कि शमशान घाट के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता एके सिंह ने बताया कि घाघरा नदी का जलस्तर घटा है। कटान समस्या को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के ब्लाक अध्यक्ष पंकज तिवारी ने उप जिलाधिकारी मधुबन को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर हिंयुवा के ब्लाक प्रभारी अजय राय, भाजपा नेता शशिचंद विश्वकर्मा, धीरेंद्र पांडेय, प्रधान सावित्री राय, पूर्व प्रधान सुरेश कन्नौजिया, अखिलेश कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।