फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मनुष्य के आचरण में परिवर्तन होने पर होती है कथा की सार्थकता

मनुष्य के आचरण में परिवर्तन होने पर होती है कथा की सार्थकता

Thu, 07 Jun 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मनुष्य के आचरण में परिवर्तन होने पर होती है कथा की सार्थकता
कथा की सार्थकता जब ही सिद्ध होती है, जब मनुष्य उसे अपने कार्य व्यवहार में लागू करें। निरंतर हरि स्मरण कर जीवन को आनंद और मंगलमय बनाएं। अन्यथा यह कथा केवल ‘मनोरंजन’ कानों के रस तक ही सीमित रह जाएगी। भागवत कथा श्रवण से मन से संशय दूर होते हैं, मनुष्य में आत्म विश्वास बढ़ता है। यह बातें मंगलवार की रात हिंदू युवा वाहिनी और श्री नागेश्वर नाथ धर्माथ सेवा संस्थान के तत्वावधान में लैरो दोनवार गांव के स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रूद्राभिषेक के दौरान अयोध्या से आए आचार्य मणिराम दास ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण के लिए आयोजित नौ दिवसीय सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम सुबह के साथ शाम को आयोजित किया जाता है। आचार्य मणिराम दास ने कहा की श्रीमदभागवत कथा श्रवण से मनुष्य के सारे पाप कट जाते हैं, सोया हुआ ज्ञान वैराग्य कथा श्रवण से जाग्रित हो जाता है। कथा कल्पवृक्ष के समान है, जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है। इस दौरान कथा वाचक ने भगवान की विभिन्न कथाओं का सार बताया। इसके श्रवण से परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई और कलियुग में आज भी इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिलते हैं। कार्यक्रम में अजय सिंह, डॉ मिथिलेश ,दिग्विजय राय उत्सव राय, अवधेश सैनी, बबलू यादव, मनोज कुमार और राजहंस कन्नौजिया आदि लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed