{"_id":"5aa56e2a4f1c1bb9758b4d01","slug":"161520791082-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यवसायी के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा व्यवसायी के घर से लाखों की चोरी
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम कोपाकोहना में शनिवार की रात चोर एक दवा व्यावसायी के घर में रोशनदान के सहारे घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने अटैची में रखा एक लाख 75हजार रुपया नकद सहित लाखों रुपये मूल्य के आभूषण मोबाइल चुरा ले गए। पीड़ित के घर से चुराई गई अटैची पीड़ित के घर से पचास मीटर की दूरी पर टूटे हाल में फेंकी थी। जिसमें आधार कार्ड देख लोगों ने इसकी सूचना पीड़ित परिवार को दी। चोर उनके घर से करीब साढ़े तीन लाख नगदी और गहनों चुरा ले गए। मौके पर पहुुंची पुलिस ने छानबीन की।
कोपाकोहना निवासी किरण मौर्य पुत्र कन्हैया मौर्य पेशे से दवा व्यवसायी हैं। शनिवार की रात घर के सदस्य सो गए। रात में चोर दरवाजे के पास स्थित सीढ़ी से सटे खुले रोशनदान से अंदर घुस गए। चोर दो अटैची में रखे एक लाख 75हजार रुपए नकद एवं सोने चांदी के गहने, दो एंड्रायड मोबाइल चुरा ले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी नहीं हुई थी। सुबह सीवान की ओर टहलने निकले लोगों ने घर से 50 मीटर की दूरी पर एक ट्रांसफार्मर के पास दो अटैचियां फेंकी हुई देखा तो उन्होंने उसमें पड़े आधार कार्ड की मदद से पीड़ित परिवार को सूचित किया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज अजय कुमार तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। सीओ अरशद जमाल सिद्दिकी काक हना है कि जल्दी ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।