{"_id":"59e8ae314f1c1bcd538b848e","slug":"161508421169-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा में कूदे पांच लोगों को निगल गई घाघरा, नहीं मिला शव 15-38-14","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा में कूदे पांच लोगों को निगल गई घाघरा, नहीं मिला शव 15-38-14
Updated Thu, 19 Oct 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट। गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के दोहरीघाट पुल से एक पखवारे में कूदे पांच लोगों को घाघरा निगल गई जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका। अभी तक किसी का भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस और परिजन भी थक हारकर शवों की तलाश घाघरा में करना बंद कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर प्रेमी युगल और महिला कूदे थे वहां पर नदी काफी गहरी है। इसके चलते वहां जो भी कूदता है उसका कभी पता नहीं लगता है। स्थानीय लोगों ने घाघरा पुल के दोनों तरफ जाली लगवाने की मांग की है।
बता दें कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरयां गांव निवासी एक प्रेमी युगल 16 अक्टूबर को दोहरीघाट पुल से घाघरा में छलांग लगा दिए थे। इसके ठीक एक दिन बाद 17 अक्टूबर को एक महिला स्कूटी से आई और उसने भी घाघरा में छलांग लगा दी। इसकी पहचान गोरखपुर जनपद के गगहा गांव निवासी के रूप में हुई थी। पुलिस और परिजन कई दिनों तक इनके शवों की तलाश में लगे रहे लेकिन उनका नामोनिशान नहीं मिला। वहीं गत 24 सितंबर को भी एक प्रेमी युगल घाघरा में छलांग लगा दिया था। जिसका अभी तक पता नहीं लग पाया है। घाघरा पुल से बढ़ती आत्महत्या की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में बंटी राय, विवेक राय, संजय कुमार, दिनेश कुमार आदि ने पुल के दोनों तरफ जाली लगाने की मांग की है।