{"_id":"59b184e34f1c1bf37f8b4cc3","slug":"161504806115-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की संभावित तिथि तय होते ही एक बार फिर से बिछने लगी बिसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की संभावित तिथि तय होते ही एक बार फिर से बिछने लगी बिसात
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसेना। कोर्ट द्वारा निकाय चुनाव कराने का आदेश जारी करने मात्र से ही जिले में एक बार फिर से निकाय चुनाव को लेकर हलचल शुरू हो गई है। इस दौरान नवसृजित नगरपंचायत चिरैयाकोट में नगर अध्यक्ष पद पर मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों ने अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दिया है। मानों इस माह यहां निकाय चुनाव होने वाला है।
नवसृजित चिरैयाकोट नगरपंचायत अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे प्रत्याशी अपने राजनीतिक आकाओं और खुद के बलबूते चुनाव मैदान में उतर कर रणनीति बनाने में जुट गए है । हालांकि सपा ,बसपा और भाजपा ने अभी तक किसी को अधिकृत प्रत्याशी के रुप में घोषणा नहीं किया है। जिसके चलते सरगर्मी और भी बढ़ गई है। ऐसे में एक -एक दल से चार-चार, पांच-पांच लोग दावेदारी सुनिश्चित कराने लगें हैं। सबसे ज्यादा भाजपा से दावेदारी करने वाले हैं। अध्यक्ष के साथ-साथ सभासद की दावेदारी करने वाले संभावित प्रत्याशियों की लंबी फेहरिस्त तैयार हो चुकी है। मजबूत कंधा देकर अध्यक्ष के दावेदारी करने वाले सभासद की तैयारी में जुटे प्रत्याशियों से मेलजोल बढ़ाने लगें है। हालांकि पूरा बाजार अध्यक्ष पद के लिए विभिन्न दलों से दावेदारी करने वालों के होर्डिंग पोस्टर से पटा है। हाल में बीते बकरीद पर्व पर होर्डिंग लगाए थे। अब नवरात्र और दशहरा, दीपावली, छठ के होर्डिंग का आर्डर दे चुके हैं।