{"_id":"68715ea7832ae5eb110fff54","slug":"16-lakh-taken-in-the-name-of-selling-land-case-filed-against-six-mau-news-c-295-1-mau1001-130470-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जमीन बेचने के नाम पर लिए 16 लाख, छह पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जमीन बेचने के नाम पर लिए 16 लाख, छह पर मुकदमा
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय पुलिस ने करहा निवासी व्यक्ति की तहरीर पर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोप है कि इन लोगों ने जमीन बेचने के नाम पर 16 लाख ले लिया, लेकिन न जमीन दी न ही अब र दे रहे है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर किया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार करहा गांव निवासी इम्तियाज़ खान का आरोप है कि करहा निवासी शहाबुद्दीन, वसीमा, सीमा ,नसीमा, बाबर और अब्दुल कैश ने 2024 में करहां स्थित अपनी जमीन की बिक्री का सौदा 16 लाख में तय किया। जमीन खरीदने के लिए पीड़ित ने शहाबुद्दीन, सीमा, बाबर आदि के खाते में पैसा भेज दिया साथ ही शेष बची रकम का नगद भुगतान कर दिया।
आरोप है कि पैसा पाने के बाद आरोपियों ने जमीन बेचने में आनाकानी करने लगे। पीड़ित ने जमीन रजिस्ट्री करने न करने की दशा में अपने पैसों की मांग किया तो आरोपियों ने पैसा देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई लेकिन मामला तय नहीं हो पाया। पीड़ित ने इसकी शिकायत मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस और पुलिस अधीक्षक से किए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर बृहस्पतिवार को छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।