फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   16 District Panchayat areas of Mau district affected in the new delimitation

नये परिसीमन में प्रभावित हुए मऊ जिले के 16 जिला पंचायत क्षेत्र

Tue, 22 Dec 2020 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
16 District Panchayat areas of Mau district affected in the new delimitation
मऊ। जनपद में तीन नए नगर पंचायतों के गठन और कोपागंज नगर पंचायत के विस्तार के बाद किए गए परिसीमन में जिला पंचायत क्षेत्रों और क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों में आंशिक परिवर्तन किया गया है। कुल 16 जिला पंचायत क्षेत्रों में परिवर्तन किया गया है। इनमें से चार जिला पंचायत क्षेत्रों के नाम बदले गए हैं। 12 जिला पंचायत क्षेत्रों में केवल आंशिक परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत क्षेत्र के परिसीमन में परदहा, रानीपुर, कोपागंज , फतेहपुर मंडाव और मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाकों के कुछ गांव और पुरवे प्रभावित हुए हैं। इन ब्लाकों में परिसीमन के बाद अब दुबारी, धर्मपुर बिसुनपुर, केशव पुर सुल्तानीपुर, मर्यादपुर, सिपाह,पहसा, शहरोज, इंदारा, कोइरियापार, धवरियासाथ, दरगाह, नदवासराय, मड़हापट्टी , सुल्तानीपुर, सरसेना और खानपुर जिला पंचायत क्षेत्र बने हैं। इसके अलावा अन्य 18 जिला पंचायत क्षेत्रों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार रानीपुर ब्लाक में पहले 111 क्षेत्र पंचायत सीटें थीं लेकिन नवगठित चिरैयाकोट नगर पंचायत में कुछ गांवों के चले जाने के बाद रानीपुर ब्लाक में अब बीडीसी की नौ सीटें घट गई हैं। अब केवल 102 सीटें रह गई हैं। उधर कोपागंज में पूर्व में 118 बीडीसी सीटें थीं लेकिन कुर्थीजाफर पुर नगर पंचायत में कुछ गांवों के चले जाने और कोपागंज नगर पंचायत के विस्तार के बाद अब यहां बीडीसी की 17 सीटें घट गई हैं अब यहां केवल 101 सीटें रह गईं है। उधर पतेहपुर मंडाव में पूर्व में बीडीसी सीटें 106 थीं। मधुनब नगर पंचायत बनने से यहां आठ सीटें घट गई हैं। अब यहां केवल 98 बीडीसी होंगे। दोहरीघाट ब्लाक के भी कुछ क्षेत्र मधुबन नगर पंचायत में गए हैं लेकिन बीडीसी क्षेत्रों में कुछ ग्राम पंचायत वार्डों में मामूली परिवर्तन किया गया है। लेकिन यहां पर बीडीसी सीटों की संख्या पूर्व की भांति 90 ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नये परिसीमन में कोपागंज, रानीपुर और फतेहपुर मंडाव ब्लाकों में क्षेत्र पंचायत की 34 सीटें कम हो गई हैं।चार जिला पंचायत क्षेत्रों के नाम बदले गए हैं। उनमें कुर्थी जाफरपुर, चिरैयाकोट ,सुल्तानपुर बारह गांवाआदि हैं। चूंकि मधुबन नाम से कोई राजस्व गांव दस्तावेजों में नहीं है। सुल्तानपुर बारहगांवा को ही मधुबन कहा जाता है। अब मधु्बन नाम से बनी नई नगर पंचायत में सुल्तानपुर बारहगांवा के चले जाने के बाद अब उसकी जगह नया जिला पंचायत क्षेत्र धर्मपुर बिशनपुर कर दिया गया है ,जबकि कुर्थी जाफरपुर के जगह पर अब धवरिया साथ बनाया गया है।

---
संक्षिप्त परिसीमन के बाद अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसके बाद अब आपत्तियां और सुझाव लिए जाएंगे। उनके निपटारे के बाद तीन जनवरी 2021 को अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। घनश्याम सागर, डीपीआरओ , मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed