{"_id":"5f1c71c18ebc3e639e0b51f2","slug":"16-corona-patients-found-in-the-district-total-number-386-mau-news-vns5378967151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले 16 कोरोना मरीज, कुल संख्या 386","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले 16 कोरोना मरीज, कुल संख्या 386
विज्ञापन
मऊ। नगर में हर जांच रिपोर्ट आने के बाद कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। इसी क्रम में शुक्रवार की शाम से शनिवार की दोपहर तक आई जांच रिपोर्ट में 16 लोग संक्रमित मिले। इस तरह से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 386 हो गई है। 275 लोगों के ठीक होने और चार की मौत होने पर जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 107 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने मरीजों की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार की रात एंटीजन कीट से की गई जांच में तीन लोग पाजिटिव मिले थे। इसके अलावा शनिवार को बीएचयू से आई जांच रिपोर्ट में 11 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसी क्रम में शनिवार को एंटीजन से हुई जांच में दो पॉजिटिव मिले। इस तरह से शुक्रवार की रात से शनिवार की दोपहर तक आई जांच रिपोर्ट में कुल 16 लोग पॉजिटिव मिले हैं। शुक्रवार की शाम मिली रिपोर्ट में दो छेदापुरा के तथा एक भुजौटी अफसर कॉलोनी का निवासी है। शनिवार को एंटीजन कीट और वाराणसी से आई जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले 13 लोगों में आठ छेदापुरा मुहल्ले के, एक बल्लीपुरा, एक बैंक कर्मचारी, एक कर्मचारी जिला अस्पताल का शामिल है।
इसके अलावा एक मरीज मुहम्मदाबाद गोहना तथा एक रानीपुर ब्लाक के मिर्जापुर गांव का निवासी है। छेदापुरा मुहल्ले में मिले मरीजों में छह मरीज एक ही परिवार के सदस्य है। मऊ शहर का मिला मरीज नगर के इमिलया मुहल्ले में किराए पर रहता हैं, जो बैंक कर्मचारी है और मूलरुप से बलिया जिले का निवासी है। मिर्जापुर गांव निवासी युवक दुबई से बीते 13 जुलाई को लौटा था। सीएमओ ने बताया कि अबतक 13181 का सैंपालिंग कर जांच को भेजी गई। इसमें से 12101 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 11726 लोग निगेटिव मिले है। शनिवार को वाराणसी से 127 जांच रिपोर्ट आई थी। इस तरह से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 386 हो गई है।
विज्ञापन
एंटीजेन टेस्ट से 340 संदिग्धों की हुई जांच
मऊ। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले की दस सैंपलिंग टीम ने 170 संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच को भेजा। वहीं एंटीजेन टेस्ट से 340 संदिग्धों की जांच की गई।बोले कि अब तक 13,181 लोगों का सैंपल जांच को भेजा जा चुका हैं। जिसमें 12,101 रिपोर्ट मिली हैं, इसमें 11,726 निगेटिव तथा 386 लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 1080 लोगों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत हैं।