फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1580 will be posted on the voter booths More

1580 बूथों पर तैनात होंगे मतदाता मित्र

Thu, 19 Jan 2017 11:32 PM IST
mau
mau Updated Thu, 19 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
1580 will be posted on the voter booths More
बैठक में बोलते डीएम निखिलचंद्र शुक्ला। - फोटो : mau
विधान सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने एवं बूथों पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सहित जागरूकता कार्यक्रम स्वीप को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी निखिल चन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने चारों उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों में 2012 चुनाव के दौरान चिह्नित सबसे कम वोट प्रतिशत  वाले 50 बूथों पर स्वीप के कार्यक्रम कराये जाएं। कहा कि जनपद के 1580 बूथों पर मतदाता मित्र नियुक्त किये जा रहे हैं। इन्हें घर-घर जाकर वोट न डालने वाले परिवारों को समझाए जाने की भी जिम्मेदारी सौंपी। इनकी सहायता के लिए आशा एवं आंगनबाड़ी सहायिका को भी लगाया गया है। डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों को बूथों पर जाने वाले रास्तों को ठीक कराने तथा जहां आवश्यकता हो वहां सीसी एवं खड़ंजा का कार्य पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जल निगम को बूथों पर हैंडपंप और जिला पंचायतराज अधिकारी को सभी स्कूल के बूथों पर शौचालयों को क्रियाशील कराने निर्देश दिया। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के तहत सभी नर्सिंग होम, दुकान एवं प्रमुख स्थानों पर ‘‘लोक तंत्र की बढ़ायें शान,  4 मार्च को करें मतदान‘‘ स्लोगन को लगाने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य विकास  अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, एडीएम शिवकुमार शर्मा, नगर  मजिस्ट्रेट राम अभिलाष, जिला पंचायत राज अधिकारी शेष देव पाण्डेय, डीआईओएस डा. विनोद कुमार राम, समस्त उप जिलाधिकारी, सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed