फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   वैज्ञानिक विधि से खेती से करें बेहतर पैदावार

वैज्ञानिक विधि से खेती से करें बेहतर पैदावार

Tue, 11 Jun 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
वैज्ञानिक विधि से खेती से करें बेहतर पैदावार
मऊ। किसानों की आय को दुगुना करने के क्रम में कृषि विभाग की तरफ से जिले के 92 न्याय पंचायतों में एक साथ चारदिवसीय किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। पीओएस मशीन का प्रदर्शन किसानों को होने वाले लाभ से परिचित कराया गया। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बड़रांव ब्लाक के पिड़उथ स्थित प्राइमरी स्कूल परिसर में किसान पाठशाला का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने कहा कि परंपरागत तरीके से खेती करने के बजाय वैज्ञानिक विधि से खेती करने से बंपर पैदावार ली जा सकती है। कृषि विभाग की तरफ से आयोजित गोष्ठियों में प्रतिभाग कर वैज्ञानिक विधि से खेती करने की जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही अपने समस्या का समाधान कृषि विशेषज्ञों से करा सकते हैं।
विज्ञापन

फसल कटने के बाद अवशेष को चारा के उपयोग में लाया जा सकता है। जानवरों के खाने के उपयोग में लाया जाता है और उनके गोबर को खाद व जलावन के उपयोग में भी लाया जा सकता है। साथ ही गोबर को मछली बहुत ही चाव से खाती हैं। मछली पालन कर किसान अपनी आय को दुगुना कर सकते हैं। किसानों को मछली पालन पर भी विशेष बल दिया। किसानों को खेती की आधुनिक पद्धति को विस्तार से बताया। कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed