फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   गंदगी पर भड़के मुख्य संरक्षा अधिकारी

गंदगी पर भड़के मुख्य संरक्षा अधिकारी

Sun, 09 Jun 2019 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
गंदगी पर भड़के मुख्य संरक्षा अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य संरक्षा अधिकारी बीआर विप्लवी रविवार को मऊ जंक्शन पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना सहायता यान का निरीक्षण किया। यान के रखरखाव तथा उसमें उपलब्ध आकस्मिक सहायता संसाधनों की बारीकी से जांच की। सहायता यान में गंदगी देख व भड़क उठे और अधिकारियों तथा कर्मचारियों को फटकारा। उन्होनें यान में सही तरीके से दवाएं आदि रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह आठ बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस से स्टेशन पहुंचे मुख्य सुरक्षा संरक्षा अधिकारी बीआर विप्लवी ने स्टेशन परिसर का जायजा लिया। वह सबसे पहले प्लेटफार्म चार पर मौजूद दुर्घटना सहायता यान में पहुंचे और जांच की। गंदगी पर भड़क गए और साफ सफाई का निर्देश दिया। साथ दवाओं को व्यवस्थित तरीके से रखने का निर्देश दिया। ताकि अचानक आई आपदा में रवानगी के समय परेशान न खड़ी हो सके।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने प्लेटफार्म पर साफ-सफाई का निरीक्षण किया। यहां सफाई बेहतर मिलने पर स्टेशन अधीक्षक ददन राम का शाबाशी दी। बाद में वाराणसी रेल मंडल के परिचालन प्रबंधक संजय मिश्रा को साथ लेकर शहर के तमसा नदी में बने रेलवे ब्रिज के निरीक्षण को निकल गए। उनके द्वारा पुल के चारो तरफ रेलवे ट्रैक के निरीक्षण के बाद सुरक्षा से संबंधित सावधानियों के संदर्भ में स्थानीय अधिकारियों से बातचीत कर उन्हें आवश्यक से दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद वह कार से वापस गोरखपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed