फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आए हम सब मिलकर आज से तमसा को अविरल और निर्मल बनाने में जुटे

आए हम सब मिलकर आज से तमसा को अविरल और निर्मल बनाने में जुटे

Sun, 09 Jun 2019 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
आए हम सब मिलकर आज से तमसा को अविरल और निर्मल बनाने में जुटे
जिले से होकर गुजरने वाली पौराणिक नदी जीवनदायनी तमसा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन आज से अभियान का शुभारंभ करेगा। जिले के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव से इस अभियान का शुभारंभ रविवार की सुबह मंडलायुक्त आजमगढ़ जगतराज और जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी संयुक्त रुप से करेंगे। इसके बाद पूरे जिले में एक साथ यह अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में आए हम सब मिलकर इस अभियान में शामिल होकर तमसा को अविरल और निर्मल बनाए।
विज्ञापन

अभियान की सफलता के लिए शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने सभी नोडल अधिकारियों के संग कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक किया। इस दौरान डीएम ने सेक्टर वाइज बांटे गए प्रभारियों के साथ कार्यदायी संस्था को अभियान की सफलता के लिए लगन से काम करने का निर्देश दिया।बोले इस कार्य में किसी की लापरवाही क्षम्य नही होगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि 56 किमी लंबी तमसा 43 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरती है, यह क्षेत्र पांच ब्लाक एक नगर पंचायत और नगर पालिका से जुड़ा हुुआ है। इसमें ब्लाक मुहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर, परदहां, कोपागंज, रतनपुरा शामिल है, जबकि नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के साथ नगर पालिका मऊ का दायरा है। तमसा सफाई के लिए आवश्यक उपकरण फावड़ा, तसला, झाडू, कुदाल, कूडा ढोने वाल ट्राली और हाथों में पहने के लिए ग्बस आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर अपरिहार्य स्थितियों से निबटने के लिए मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed