फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रशिक्षण में मनरेगा संबंधित कार्यो की दी गई जानकारी

प्रशिक्षण में मनरेगा संबंधित कार्यो की दी गई जानकारी

Sat, 08 Jun 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण में मनरेगा संबंधित कार्यो की दी गई जानकारी
शुक्रवार को मनरेगा-राष्ट्रीय गामीण आजीविका मिशन कन्वर्जेंस पर दो दिवशीय कार्यशाला का आयोजन रानीपुर तथा कोपागंज ब्लाक सभागार में आयोजित की गई।
विज्ञापन

रानीपुर : ब्लाक कार्यालय के सभागार में मनरेगा-राष्ट्रीय गामीण आजीविका मिशन कन्वर्जेंस पर दो दिवशीय कार्यशाला का आयोजन परियोजना निर्देशक डीआरडीए मत्स्य नाथ द्विवेदी के अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला की शुरुआत करते हुए बीडीओ रजनीश कुमार सिंह ने गा़म प्रधान,गा़मीण, रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक और सचिव को मनरेगा के तहत अनुमन्य कार्यो के उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान मनरेगा के तहत पौधरोपण, फलदार पौधों का रोपण, पशुपालन, मत्स्य पालन, गा़मीण हाट, जल संचयन आदि का कार्य की जानकारी दी। कहा कि इस तरह के कार्य से गा़मीण क्षेत्र के गरीब तथा वंचित तबके की आय में वृद्धि के साथ-साथ गा़मीण परिक्षेत्र में पा़कृतिक संसाधनों का सृजन व संरक्षण का कार्य भी किया जा सकेगा। कोपागंज संवाददाता के अनुसार ब्लाक सभागार में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में पिछले कार्यवाही की समिक्षा की गयी, साथ ही बैठक में वित्तीय वर्ष के मनरेगा एवं राज्य वित्त चौदहवा वित्त आयोग की धनराशि से ग्राम पंचायतो में होने वाले कार्यो की समिक्षा एवं अनुमोदन किया गया। बैठक के दौरान क्रषि कार्यक्रम एवं समितियों पर खाद बीज की उपलब्धता पशु पालन एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय के निर्माण एवं स्वछता को बनाये रखने के लिए उपस्थित सदस्यों से अपील की गयी। कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विवेकानंद गुप्ता, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, ग्राम प्रधान मुन्ना सिंह, नेसार अहमद, चंदजीत यादव, बुधिराम राजभर, मुरलीधरन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed