फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आर्थिक गणना के लिए समन्वयकों के कार्यशाला का आयोजन

आर्थिक गणना के लिए समन्वयकों के कार्यशाला का आयोजन

Sat, 08 Jun 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
आर्थिक गणना के लिए समन्वयकों के कार्यशाला का आयोजन
नगर पालिका कम्यूनिटी हाल में शुक्रवार को आर्थिक गणना के जनपदीय समन्वयकों के लिए कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला में बताया गया कि केन्द्रीय सांख्यकीय कार्यालय सांख्यकीय एवं कार्यक्रम, कार्यान्वयन मंत्रालय भारत के दिशा निर्देश पर सातवें अर्थिक गणना का कार्य जून माह के आखिरी तक शुरू हो जायेगा। इस बार होने वाली गणना मोबाइल एप के माध्यम से ऑन लाइन होगी। इसके लिए अव कॉमन सर्विस सेन्टर बीएलई को जिम्मेदारी दी गयी है। ई-गवनेंस सर्विस इण्डिया लिमिटेड के द्वारा लगाये गये प्रगणकों एवं प्रवेक्षकों के माध्यम से यह कार्य किया जाएगा।अपर संख्या अधिकारी राजकुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला में गणना कार्य एवं प्रशिक्षण कार्य को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद स्तरीय कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया। जून माह के अन्तिम सप्ताह से गणना शुरू होगा, जिसे तीन माह में पूर्ण करना है। इस कार्यक्रम के लिए सांख्यिकीय व कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने इलेक्ट्रानिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अन्तर्गत सीएमसी की गर्वनेन्स सर्विस इण्डिया लिमिटेड के करार किया है। डाटा को सीएससी के माध्यम से अपलोड करेंगे। गणना कार्यक्रम को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए एप में डाटा फीड करते ही अपने आप जीओ टैग भी हो जायेगा। इस अवसर पर कार्यशाला में अपर सख्या अधिकारी राजकुमार मौर्या, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन श्रवण कुमार त्रिपाठी, अरविन्द कुमार यादव, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहाकारिता विवेक कौशल, जिला प्रबन्धक उत्कृष्ट पंकज यादव एवं जिला समन्वयक सुधीर कुमार समेत 200 सुपरवाइजरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed