फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   हेलमेट न पहनने वालों का कटेगा चालान

हेलमेट न पहनने वालों का कटेगा चालान

Wed, 05 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
हेलमेट न पहनने वालों का कटेगा चालान
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में 71 प्रारूप की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार हुई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिया कि अपने कार्यो में तेजी लायें। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया कि अपने विभाग की प्रगति ठीक रखे एवं कार्यों की गुणवत्ता भी अच्छी रखें। जिलाधिकारी ने सबसे पहले सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में जितनी भी शिकायते प्राप्त होती है उसका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करें।इसी क्रम में पुलिस विभाग से संबंधित सभी मॉमलों की समीक्षा की गयी। चोरी, हत्या अवैध कब्जा आदि जैसे अपराधों की जॉच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने हेलमेट न पहनने वालों का चालान काटने के निर्देश दिये। ओवर लोडिंग वाहनों पर कारर्वाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को अपनी योजनाओं को कड़ाई से लागू कराने तथा सभी चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने एवं मरीजों द्वारा बाहर की दवा न लिखने का निर्देश दिया। अस्पतालों में उाक्टरों की इमरजेन्सी में उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव, अपर जिलाधिकारी डीपी पाल, अपर पुलिस अधीक्षक सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed