फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चार दिनों से ठप है भेड़कुल सुल्तानपुर पुरवे की विद्युत आपूर्ति

चार दिनों से ठप है भेड़कुल सुल्तानपुर पुरवे की विद्युत आपूर्ति

Wed, 05 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
चार दिनों से ठप है भेड़कुल सुल्तानपुर पुरवे की विद्युत आपूर्ति
एक जून की रात आई तेज आंधी में मधुबन तहसील क्षेत्र के भेड़कुल सुल्तानपुर के भेड़कुल पुरवा में हाईटेंशन लाइन के दो पोल टूट जाने के चलते 700 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कई दिन बीत जाने के बाद भी गांव में अभी तक आपूर्ति की बहाली नहीं की जा सकी है। इससे लोगों को जहां दिन रात बिताना मुश्किल हो रहा है। वहीं कृषि तथा कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ने लगा है। शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस है। आपूर्ति ठप होने से धान की नर्सरी डालने वालों को समस्या का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

मोलनापुर विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के भेड़कुल सुल्तानपुर सहित एक दर्जन गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। बीते एक जून को आई तेज आंधी के दौरान हाईटेंशन लाइन के लिए लगाए गए दो पोल टूट गए। इससे तार जमींनदोज हो गए, परिणामस्वरुप गांव में मौजूद करीब 700 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं की मानें तो मोबाइल चार्ज तक नहीं हो पा रहा है। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से लोग आंदोलित हैं। इस संबंध में सीताराम सिंह, रमेश पांडेय, सुबाष, प्रजापति, छोटकन प्रजापति रविंद्र नाथ पांडेय, नंदलाल यादव, महात्म गोड़, मुन्नी गौड़, मुस्तफा, मोहरम का कहना है कि अधिकारियों तथा कर्मचारियों की उदासीन कार्यप्रणाली से हम लोग तंग आ चुके हैं। आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया बावजूद वह आज कल कहकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहने से कृषि तथा कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल नहीं की गई तो आंदोलन करना ही एक मात्र विकल्प होगा। इस बाबत विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता डीडी शर्मा का कहना है कि भेड़कुल सुल्तानपुर पुरवे में विद्युत आपूर्ति बाधित होने का मामला संज्ञान में नहीं आया है। एसडीओ को विद्युत आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दे दिया गया है। जल्द ही इस समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed