फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शहर में बनेगी अंडर ग्राउंड पार्किंग

शहर में बनेगी अंडर ग्राउंड पार्किंग

Mon, 03 Jun 2019 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
शहर में बनेगी अंडर ग्राउंड पार्किंग
मऊ। नगरपालिका बोर्ड की बैठक सोमवार को चेयरमैन तैयब पालकी की अध्यक्षता में पालिका सभागार में हुई। इसमें नगर के मुंशीपुरा स्थित पालिका की जमीन पर शापिंग कांपलेक्स बनाने तथा अंडरग्राउंड पार्किंग करने का निर्णय लिया गया। साथ हीनगर में विकास कार्यो के 19 प्रस्तावों पर सहमति बनी। ईद पर्व पर साफ सफाई,प्रकाश व्यवस्था तथा पेयजल व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन तैयब पालकी ने कहा कि नगरपालिका में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। नगर के मुंशीपुरा स्थित पालिका की जमीन पर शापिंग कांपलेक्स बनाया जाएगा। शापिंग कांपलेक्स बनने से जहां लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही सरकारी राजस्व में भी वृद्धि होगी। अंडरग्राउंड पार्किंग बनने से जाम समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही लोगों को सहुलियत बढ़ेगी। कहा कि नगर क्षेत्र के सभी चौराहों तथा प्रमुुुख स्थलों पर हाईमास्ट लाइट, मिनी एलईडी हाईमास्ट लगाया जाएगा। मच्छरों से बचाव के लिए 13एचपी मशीन एक, पांच छोटी मशीन की खरीद की जाएगी। सफाई के लिए तीन ट्रैक्टर, 10 ई रिक्शा, दो टाटा एप्पे तथा सफाईकर्मियों के लिए डे्स खरीद की जाएगी। चेयरमैन तैयब पालकी ने कहा कि प्रमुख स्थानों पर चूना तथा ब्लीचिंग पाउडर से छिड़काव किया जाएगा। ईद पर्व पर सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सफाई निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। पेयजल व्यवस्था तथा प्रकाश व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed