फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शाहिद और शिव सागर हुए चयनित

शाहिद और शिव सागर हुए चयनित

Wed, 29 May 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
शाहिद और शिव सागर हुए चयनित
परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का जनपदस्तरीय योगाभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन नगर संसाधन केंद्र मऊ पर मंगलवार को हुआ।प्रतियोगिता में जनपद के समस्त विकास खंड के दो दो चयनित छात्रों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में खड़े आसन में ताड़ासन, त्रिकोण आसन,गरुड़ासन, नटराज आसन, बैठे आसन में अर्द्ध मत्स्येंद्र आसन, गौमुख आसन, पश्चिमोत्तान आसन, तितली आसन। लेटे आसन में पूर्ण चक्रासन, वृश्चिक आसन, हलासन, शवासन एवम प्राणायाम में कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उदगीत, उज्जयी, शीतली के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। इसके पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने योग और प्राणायाम को प्रत्येक विद्यालय में लागू करने को कहा। प्रतिभागी बच्चों और उनके शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश में भी जनपद का नाम रोशन होगा। निर्णायक मंडल में एसोसिएट प्रोफेसर हरिलाल, अमरजीत, खंड़ शिक्षा अधिकारी रानीपुर अशोक गौतम रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदपुर झझवा, कोपागंज के शाहिद तथा द्वितीय स्थान पर उच्च प्राथमिक विद्यालय देइथान के शिवसागर का चयन हुआ। जिला समन्वयक प्रशिक्षण सीडी यादव ने आभार जताया। इस अवसर पर अरविंद पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र पांडेय, जिला समन्वयक चंद्रधर यादव, अखिलेश सिंह, चंद्रधर राय, प्रवीण श्रीवास्तव, अंजनी सिंह, रामनिवास मौर्य, सहेंद्र सिंह, सुधा वर्मा, उपेंद्र तिवारी, अनिल मौर्य आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला प्रशिक्षक अरविंद पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed