फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बलिया मोड़ से भुजौटी के बीच बंद रहेगी आवाजाही

बलिया मोड़ से भुजौटी के बीच बंद रहेगी आवाजाही

Wed, 22 May 2019 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
बलिया मोड़ से भुजौटी के बीच बंद रहेगी आवाजाही
मतगणना को लेकर बलिया मोड़ से भुजौटी के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में जिन यात्रियों को गोरखपुर या दोहरीघाट जाना हो तो वो कृपया मतलूबपुर बाईपास को पकड़े या फिर अदरी मोड़ मार्ग पकड़कर कोपागंज या फिर घोसी होते हुए अपनी यात्रा तय करें। आने के लिए भी यही रुट होगा। मतगणना समाप्ति के बाद रुट डायवर्जन समाप्त हो जाएगा। जानकारी देते हुए एसपी सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम तो किए गए है। इसके साथ-साथ शहर में एहतियातन एक-एक कंपनी पैरामिलेट्री के जवानों की तैनाती की गई है। इसमें मिर्जाहादी का पुरा के साथ सरायलखंसी थाने और कोतवाली क्षेत्र में ये जवान तैनात होकर क्षेत्र में चक्रमण करेंगें। बोले मतगणना स्थल पर चार कंपनी पैरामिलेट्री और दो कंपनी पीएसी के जवानों के साथ जिले की 75 फीसदी पुलिस लगाई गई है। सबकी ड्युटी अलग अलग स्थानों पर लगाई गई है। अभिकर्ताओं को मंडी में इंट्री बलिया जाने वाले मार्ग पर मौजूद गेट से दी जाएगी। जबकि कर्मचारियों के साथ अधिकारियों के लिए गोरखपुर मार्ग पर मौजूद गेट नंबर दो खोला जाएगा। जबकि अधिकारी गेट नंबर एक से प्रवेश पा सकेंगे।
विज्ञापन

उधर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। ऐसा किया जाना निर्वाचन आयोग की लागू की गई आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed