{"_id":"5ce5806cbdec22076979490a","slug":"155854454319-mau-news54","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन तहसील क्षेत्र के चचाईपार स्थित संत कबीर इंटर कॉलेज के परिसर में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश यादव ने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट में उच्च अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में छठा स्थान पाने वाली दो छात्राओं ईशा यादव (95 प्रतिशत) व हर्षिता सिंह (95 प्रतिशत) सोनाली यादव (91.67 प्रतिशत), चम्पा (89. 67 प्रतिशत) तथा इण्टरमीडिएट में जनपद में तृतीय व चतुर्थ स्थान पाने वाली श्वेता यादव (90.06 प्रतिशत), तनु गुप्ता (90.4 प्रतिशत) , अपशा (87.8 प्रतिशत) को प्रबंधक ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सही मार्ग दर्शन और विद्यार्थियों का कठिन परिश्रम से ऐसा संभव हो सका। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने की सलाह देते हुए कहा कि जितनी मेहनत करेंगे उतना अच्छा परिणाम होगा।इस मौके पर ग्राम प्रधान संतोष यादव, त्रिभुवन सिंह, रवीन्द्र नाथ पटेल, ज्ञान प्रकाश यादव ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।