फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   तेज धमाका के साथ जल उठा मठिया टोला का ट्रांसफार्मर

तेज धमाका के साथ जल उठा मठिया टोला का ट्रांसफार्मर

Wed, 22 May 2019 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
तेज धमाका के साथ जल उठा मठिया टोला का ट्रांसफार्मर
नगर के मठिया टोला में लगा ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात धमाका के साथ जल उठा। तेज धमाका होने से आसपास अफरातफरी मच गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। बिजली गुल होने से लोगों को जागकर रात बितानी पड़ी। सुबह शुद्ध पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ा। बुधवार की देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से 200 घरों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। ओवरलोड से ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार की रात तेज धमाका के साथ ट्रांसफार्मर जल गया। तेज आवाज होते ही अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग शोर मचाते हुए लोग इधर उधर भागने लगे। बिजली गुल रहने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो सकी। बुधवार को भी बिजली गुल रहने से शुद्ध पानी के लिए परेशान होना पड़ा। मुहल्लेवासियों का कहना था कि विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों की उदासीन कार्यप्रणाली से हम लोग तंग आ चुके हैं। फुंके पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए आला अधिकारियों को अवगत कराया गया बावजूद आश्वासन देकर मामले से पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों का कहना था कि यदि बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस बाबत अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए उप खंड अधिकारी को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed