फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बिजली चोरी रोकने के लिए चार टीम गठित:

बिजली चोरी रोकने के लिए चार टीम गठित:

Wed, 22 May 2019 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने के लिए चार टीम गठित:
विद्युत वितरण खंड प्रथम से जुड़े शहर कई मुहल्लों में बिजली चोरी धड़ल्ले से हो रही है। बिजली चोरी पर शिकंजा कसने के लिए खाका तैयार किया गया है। इसके लिए विभाग की तरफ से चार टीम गठित कर सघन चेकिंग अभियान शुरू करने का फरमान जारी किया गया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने शहरी क्षेत्र में बिजली चोरी को रोकने के लिए कमर कस ली है।
बिजली चोरी रोकने के लिए चार टीम बनाई गई है। इन टीमों को बिजली चोरी को लेकर छापामारी करने का निर्देश दिया गया है।बिजली विभाग के अनुसार यह टीम दिन और रात छापामारी कर बिजली चोरी करने वाले लोगों को शिकंजा कसेगी। दरअसल नगर क्षेत्र के कई मुहल्लों में बुनकरों की आड़ में फैक्ट्री संचालित हो रही है। लंबे समय से हजारों उपभोक्ता बिजली का उपभोग कर रहे हैं तो लेकिन एक पाई का बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली संकट गहराता जा रहा है। इन घटनाओं को लेकर लगातार मामले सामने रहे थे। चोरी होने के कारण विभाग को लाखों रुपये राजस्व की चपत लग रही है। जिससे विभाग को रोजाना काफी नुकसान झेलना पड़ता है। इन्हीं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नगर क्षेत्र में चार टीमों का गठन किया गया है। बिजली विभाग अधिकारियों के अनुसार बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत को निपटाने के लिए विभाग तत्पर है। अगर किसी भी उपभोक्ता को किसी तरह की शिकायत या जानकारी लेनी हो तो वह बिजली विभाग के कार्यालय पर शिकायत कर सकता है। इस बाबत विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार का कहना है कि बिजली चोरी पर शिकंजा कसने के लिए चार टीम गठित की गई है। इन टीमों को बिजली चोरी को लेकर छापामारी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed