फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सातवें दिन जारी रहा धरना

सातवें दिन जारी रहा धरना

Sun, 28 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
सातवें दिन जारी  रहा धरना
वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन निर्माण के लिए किसानों के अधिग्रहित जमीन और दुकानों के मुआवजा के मामले में भाकपा माले, अखिल भारतीय किसान महासभा, प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेतृत्व में बढुआगोदाम बाजार में चल रहा धरना सातवें दिन रविवार को भी जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव वसंत कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों और जिला प्रशासन की मिलीभगत से गलत लोगों को मुआवजा दे दिया गया। जबकि लाभार्थियों से सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है, जो सरासर अन्याय है। व्यापार मंडल के नेता शिवमूरत गुप्ता ने कहा कि किसानों, दुकानदारों को उचित मुआवजा दिया जाए। मझौवां राजभर बस्ती में आने जाने के लिए अंडरब्रिज का निर्माण किया जाए। धरने मेें टेलहू राम, देवनाथ यादव, अखिलानंद पांडेय, राम अवध, शिवमूरत गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, गुलाब सिंह, ओमप्रकाश राम, सतिराम यादव, रामप्रवेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed