फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पाइप लाइन न बिछे होने से वार्डो में पेयजल संकट बरकरार

पाइप लाइन न बिछे होने से वार्डो में पेयजल संकट बरकरार

Mon, 06 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पाइप लाइन न बिछे होने से वार्डो में पेयजल संकट बरकरार
बढुआ गोदाम। शहर के वार्ड नंबर चार ताजोपुर में भूगर्भ जलस्तर गिरने और पाइप लाइन न बिछे होने के चलते लोगों को महीनों से पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार वार्डवासी नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, बावजूद पाइप लाइन बिछाने का कार्य नहीं हो सका है। इससे वार्डवासियों में नगरपालिका के प्रति रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका के वार्ड चार के 15 हजार आबादी को पेयजल संकट से निजात दिलाने के उदेश्य से नगर पालिका द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए लाखों रुपए की लागत से करीब आठ वर्ष पूर्व ओवरहेड टैंक का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन बीते इन सालों में वार्डों में आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य नहीं किया गया है। वहीं जून माह में भीषण गर्मी में जलस्तर गिरने के चलते वार्ड में लगे 40 में से 15 हैंडपंप खराब हो गए है। हैंडपंप खराब होने के चलते लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। सबसे बदतर हालत वार्ड के राजभर बस्ती है। जहां लगे पांच हैंडपंप में से दो हैंडपंप प्रदूषित पानी दे रहे हैं। ऐसे में 100 घरों की आबादी वाली इस बस्ती के लोगों को केवल तीन हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर है। समस्या के संबंध में बस्ती निवासी शेषनाथ राजभर, जितेंद्र मिश्र, देतवनाथ और जंगबहादुर पांडेय ने बताया कि कई बार पेयजल संकट को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस बाबत नगर पालिका ईओ संजय कुमार मिश्र का कहना है कि समस्या के निस्तारण के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed