{"_id":"5b6880044f1c1bb24b8b71df","slug":"151533575172-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढ़े में तब्दील हो गया है एसबीआई मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढ़े में तब्दील हो गया है एसबीआई मार्ग
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। घोसी नगर पंचायत-एसबीआई मार्ग गड्ढ़े में तब्दील हो गया है। सड़क जगह-जगह टूट जाने से पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस है।
आदर्श नगर पंचायत घोसी से भारतीय स्टेट बैंक घोसी के मुख्य शाखा से होते हुए रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क के बीचों बीच टूट कर गड्ढ़ा बन जाने से लोगो को परेशानी उठानी पड़ रही है। रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क भारतीय स्टेट बैंक घोसी के शाखा से पहले ही एक सप्ताह से टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में समाजसेवी तेजबहादुर सिंह, आफताब अहमद का कहना है कि जनहित में इस सड़क का जल्द से जल्द मरम्मत नहीं कराया गया तो संबंधित विभाग का घेराव किया जाएगा। समाज सेवी नागेंद्र मद्देशिया, मोहम्मद अमीन अहमद का कहना है कि जब से यह सड़क टूटी हुई है तब से अब तक कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे।